जंतर मंतर (Jantar Mantar)

Jantar Mantar

समय की गणना का प्राचीन विज्ञान :- जंतर मंतर (Jantar Mantar)

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास स्थित ‘जंतर मंतर’ महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा निर्मित पाँच वेधशालाओं में से एक है। 1724 में बनी यह इमारत दर्शाती है कि प्राचीन भारत खगोल विज्ञान (Astronomy) में कितना उन्नत था। यहाँ पत्थर के विशाल यंत्रों का उपयोग समय और ग्रहों की चाल मापने के लिए किया जाता था।

1. वास्तुकला : बाहरी और आंतरिक बनावट

  • बाहरी हिस्सा (Exterior) :– जंतर मंतर एक खुले मैदान में फैला हुआ है जहाँ ईंट और चूने से बने विशाल लाल रंग के ज्यामितीय (Geometric) यंत्र हैं। ये कोई साधारण दीवारें नहीं हैं, बल्कि ये सटीक गणना करने वाले उपकरण हैं। यहाँ का शांत वातावरण और अनोखी आकृतियाँ इसे फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन बनाती हैं।
  • आंतरिक यंत्र और उनकी विशेषताएँ :
    • सम्राट यंत्र :– यह दुनिया की सबसे बड़ी धूपघड़ी (Sun Dial) में से एक है। इसकी छाया से समय का सटीक पता लगाया जा सकता है।
    • मिश्र यंत्र :– यह पाँच अलग-अलग यंत्रों का मिश्रण है। इसकी मदद से साल के सबसे लंबे और छोटे दिन की गणना की जाती थी।
    • राम यंत्र और जय प्रकाश यंत्र :– इनका उपयोग खगोलीय पिंडों (Stars and Planets) की स्थिति और ऊँचाई मापने के लिए किया जाता था।
    • शंकु यंत्र :– यह यंत्र अक्षांश (Latitude) मापने के काम आता था।

2. टिकट और समय :-

  • प्रवेश शुल्क (भारतीय पर्यटक) :– ₹25 (ऑनलाइन) / ₹30 (कैश)।
  • प्रवेश शुल्क (विदेशी पर्यटक) :– ₹300।
  • खुलने का समय :– सुबह 06:00 बजे।
  • बंद होने का समय :– शाम 06:00 बजे।
  • साप्ताहिक अवकाश :– यह सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है।

3. कैसे पहुँचें? (How to Reach) :-

  • मेट्रो द्वारा :– सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन ‘जनपथ’ (वॉलेट लाइन) और ‘पटेल चौक’ (येलो लाइन) है। ‘राजीव चौक’ मेट्रो स्टेशन से भी आप पैदल यहाँ पहुँच सकते हैं।
  • बस द्वारा :– कनॉट प्लेस और शिवाजी स्टेडियम के लिए जाने वाली सभी बसें यहाँ रुकती हैं।
  • टैक्सी/ऑटो :– यह दिल्ली के मध्य (Central Delhi) में स्थित है, इसलिए यहाँ कैब या ऑटो से पहुँचना बेहद आसान है।

4. आस-पास के आकर्षण (Nearby Attractions) :-

  • कनॉट प्लेस (CP) :– दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध शॉपिंग और फूड हब।
  • हनुमान मंदिर :– प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर जो जंतर मंतर के बिल्कुल करीब है।
  • गुरुद्वारा बंगला साहिब :– शांति और सेवा का प्रतीक, जो पैदल दूरी पर है।

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर :-

प्रश्न 1. दिल्ली के जंतर मंतर का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर :– जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने।

प्रश्न 2. ‘जंतर मंतर’ शब्द का वास्तविक अर्थ क्या है?

उत्तर :– यह संस्कृत शब्द ‘यंत्र मंत्र’ से बना है, जिसका अर्थ है ‘गणना करने वाला उपकरण’।

प्रश्न 3. महाराजा जयसिंह ने दिल्ली के अलावा और किन शहरों में वेधशालाएँ बनवाई थीं?

उत्तर :– जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी।

“जहाँ पत्थरों ने वक्त को थाम लिया और दीवारों ने सितारों की जुबां सीख ली, वही तो जंतर मंतर है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *